लोकडाउन से परेशान न हों अवसर का लाभ उठायें
साथियों बहुत दिनों बाद आज कुछ लिखने का टाइम मिला और आज अनायास ये ख्याल आया की वर्तमान समय का हम कैसे सही उपयोग करें, तो मुझे ऐसा लगता है की हमें इस समय को छुट्टियाँ न
समझ कर ईश्वर का हमें दिया गया एक मौका समझना चाहिए, वैसे तो हमेशा हमारे पास यह बहाना रहता है की मन्त्र जप पूजा इत्यादि करने का समय ही कहाँ मिलता है परन्तु जनाब अब तो समय ही समय है तो अब आप यह बहाना नही बना सकते इसलिए सर मेरी माने और इस समय का लाभ उठायें और अपने आने वाले समय को अभी से
ठीक करने का प्रयास शुरू करें |
ज्योतिष आपको यही तो बताता है की आने वाला समय कैसा
है अब जिन लोगों का समय अभी तक साथ नही दे रहा था उनके पास यह अच्छा समय है उसे
ठीक करने का|
ज्योतिष के अनुसार बुरे ग्रहों के फलों को कम
करने के लिए मन्त्र, मणि व औषध का उपयोग बताया गया है, वर्तमान समय में और आने
वाले दिनों में भी आप घर से बाहर तो नही निकल सकते तो आप अपने ग्रहों से सम्बन्धित
दान इत्यादि तो कर नही सकते परन्तु आप मन्त्र जप कर सकते हैं साथ की अभी नवरात्रि
के पावन दिन भी चल रहें है आप इन का लाभ उठायें|
जिन भाई – बहनों की आने वाले दिनों में दशा
बदलने वाली है चाहे वह शुभ हो या अशुभ या योगकारक ग्रह की आप अभी से उस ग्रह में
मन्त्र जप शुरू कर दें, और आप को विश्वास करें दशा के बुरे प्रभाव आप को नही
मिलेंगे|
इसके अलावा जिन भाई – बहनों को स्वास्थ्य
सम्बन्धी परेशानियाँ हैं वे सभी अपने लग्नेश के मन्त्र जप कर सकते हैं |
जिन्हें मानसिक परेशानियाँ हैं वे सभी अपने चन्द्रमा के
मन्त्र जप कर सकते हैं |
यदि आप को धन सम्बन्धी परेशानियाँ हैं वे सभी अपने धनेश के
मन्त्र जप कर सकते हैं |
आपको अगर को व्यापार में लाभ नही मिल रहा हैं तो आप अपने लाभेश
के मन्त्र जप कर सकते हैं |
भाग्य को प्रबल करने के लिए आप अपने भाग्येश के मन्त्र जप
कर सकते हैं |
सन्तान सम्बन्धी परेशानियाँ हैं तो आप पंचमेश के मन्त्र जप
कर सकते हैं |
यदि आपके शनि, मंगल, राहु, केतु की दशा चल रही है तो आप
इनके मन्त्र जप कर लाभ प्राप्त सकते हैं |
साथ ही ध्यान रखें इस लोकडाउन के पशु – पक्षियों पर भी चारे
– दाने की परेशानियाँ हो रही हैं यही समय है सेवा करने का आप इसका प्रबंध कर अपने
ग्रहों को ठीक कर सकते हैं |
विश्वास के साथ आज से ही मन्त्र जप शुरू करें आपको अवश्य
लाभ होगा, इस अवसर का लाभ उठायें |
सभी नव ग्रहों के मन्त्र व जप संख्या इस
प्रकार से है -
सूर्य का मंत्र: " ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
" - जप संख्या 7000, तो लगभग 3 माला रोज करें तो 20 दिनों में पूरे
हो जायेंगे |
चंद्र देव के लिए मंत्र: " ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः
चन्द्रमसे नमः " - जप संख्या 11000, तो लगभग 5 माला रोज करें तो 20
दिनों में पूरे हो जायेंगे |
मंगल मंत्र: " ॐ क्राम क्रीम् क्रौम सः भौमाय नमः "
- जप संख्या 10000, तो लगभग 4 माला रोज करें तो 20 दिनों में
पूरे हो जायेंगे |
बुध देव के लिए मंत्र: " ॐ ब्राम ब्रीम ब्रौम सः बुधाय
नमः " - जप संख्या 9000, तो लगभग 4 माला रोज करें तो 20 दिनों में
पूरे हो जायेंगे |
गुरु के लिए मंत्र: " ॐ ग्राम ग्रीम ग्रौम सः गुरवे नमः
" - जप संख्या 19000, तो लगभग 8 माला रोज करें तो 20 दिनों में
पूरे हो जायेंगे |
शुक्र मंत्र : " ॐ द्राम द्रीम द्रौम सः शुक्राय नमः
" - जप संख्या 16000, तो लगभग 7 माला रोज करें तो 20 दिनों में
पूरे हो जायेंगे |
शनि देव की शांति हेतु मंत्र: " ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः
शनये नमः " - जप संख्या 23000, तो लगभग 10 माला रोज करें तो 20 दिनों में
पूरे हो जायेंगे |
राहू देव की शांति हेतु मंत्र: " ॐ भ्राम भ्रीम भ्रौम सः
राहवे नमः " - जप संख्या 18000, तो लगभग 8 माला रोज करें तो 20
दिनों में पूरे हो जायेंगे |
केतु की शांति हेतु मंत्र: " ॐ स्त्राम स्त्रीम स्त्रौम
सः केतवे नमः " - जप संख्या 17000, तो लगभग 7 माला रोज करें तो 20
दिनों में पूरे हो जायेंगे |
आपकी जन्मकुंडली के लग्न के हिसाब से कौन – कौन से ग्रह
योगकारक हैं या धनेश – भाग्येश – लाभेश है वह निम्न टेबल से ज्ञात कर सकते हैं –
लग्न
|
लग्नेश
|
धनेश
|
पंचमेश
|
भाग्येश
|
लाभेश
|
योगकारक
|
1
|
मंगल
|
शुक्र
|
सूर्य
|
गुरु
|
शनि
|
गुरु - सूर्य
|
2
|
शुक्र
|
मंगल
|
बुध
|
शनि
|
गुरु
|
शनि
|
3
|
बुध
|
चन्द्रमा
|
शुक्र
|
शनि
|
मंगल
|
शुक्र - बुध
|
4
|
चन्द्रमा
|
सूर्य
|
मंगल
|
गुरु
|
शुक्र
|
मंगल - गुरु
|
5
|
सूर्य
|
बुध
|
गुरु
|
मंगल
|
बुध
|
मंगल - गुरु
|
6
|
बुध
|
शुक्र
|
शनि
|
शुक्र
|
चन्द्रमा
|
बुध - शुक्र
|
7
|
शुक्र
|
मंगल
|
शनि
|
बुध
|
सूर्य
|
शनि
|
8
|
मंगल
|
गुरु
|
गुरु
|
चन्द्रमा
|
बुध
|
सूर्य - चन्द्र
|
9
|
गुरु
|
शनि
|
मंगल
|
सूर्य
|
शुक्र
|
बुध - गुरु - सूर्य
|
10
|
शनि
|
शनि
|
शुक्र
|
बुध
|
मंगल
|
शुक
|
11
|
शनि
|
गुरु
|
बुध
|
शुक्र
|
गुरु
|
शुक
|
12
|
गुरु
|
मंगल
|
चन्द्रमा
|
मंगल
|
शनि
|
मंगल - चन्द्र
|
आप इस समय का सदुपयोग कर लाभ प्राप्त
करें, ईश्वर सब ठीक करेंगे |
अगर कुछ भी न हो पाए तो आप केवल “ हरे कृष्ण
हरे राम “ यही हर समय मनन करते रहें तो भी काम बन जायेगा |
No comments:
Post a Comment